ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

मुजफ्फरपुर में छठ घाट की सफाई के दौरान पोखर में डूबा 19 वर्षीय युवक, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र के रजला पोखर में छठ घाट की सफाई के दौरान 19 वर्षीय निखिल कुमार की डूबने से मौत हो गई। कुढ़नी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंचलाधिकारी ने परिजनों को चेक प्रदान किया।

बिहार न्यूज
महापर्व छठ पर गांव में पसरा मातम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र की रजला पंचायत स्थित रजला पोखर में छठ घाट की सफाई के दौरान डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रजला निवासी बालेश्वर साह के पुत्र निखिल कुमार के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, निखिल कुमार छठ पूजा की तैयारी को लेकर रजला पोखर में घाट की सफाई करने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पोखर से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुढ़नी पहुंचाया। हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हादसे की सूचना मिलते ही निखिल के परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है।


घटना की जानकारी मिलने पर फकुली थाना प्रभारी कृष्णकांत मिश्र अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं, बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री के पुत्र एवं भाजपा नेता मुरली गुप्ता भी कुढ़नी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए आगे की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


इधर, कुढ़नी की अंचलाधिकारी कुमारी नीलम ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें चेक प्रदान किया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने छठ पर्व को देखते हुए पोखरों और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि घाटों की सफाई और छठ पूजा की तैयारियों के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त निगरानी और सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए।

मुजफ्फरपुर से राजन की रिपोर्ट

टैग्स