ब्रेकिंग
Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार

एक घंटे की बारिश में डूबा छपरा शहर, जलजमाव ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल

छपरा में महज एक घंटे की बारिश से शहर की प्रमुख सड़कें, डीएम कार्यालय और कोर्ट परिसर जलमग्न हो गए। जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ और दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।

बिहार न्यूज
नगर निगम की खुली पोल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: महज एक घंटे की बारिश ने छपरा नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे आम लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


बारिश के बाद थाना चौक से एलआईसी कार्यालय तक और म्युनिसिपल चौक से थाना चौक तक मुख्य सड़कें पानी में डूब गईं। कई स्थानों पर जलभराव इतना अधिक था कि वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और लोगों को घुटने तक पानी में होकर गुजरना पड़ा।


जलभराव का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वहीं जिला पदाधिकारी (डीएम) कार्यालय परिसर और कोर्ट-कचहरी परिसर में भी पानी भर जाने से सरकारी कामकाज और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल हल्की बारिश के बाद भी शहर की यही स्थिति बन जाती है। इसके बावजूद नगर निगम जलनिकासी व्यवस्था में स्थायी सुधार नहीं कर पा रहा है। लोगों ने प्रशासन से नालों की नियमित सफाई, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। छपरा में एक घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, मुख्य सड़कें और डीएम कार्यालय जलमग्न



छपरा में महज एक घंटे की बारिश से शहर की प्रमुख सड़कें, डीएम कार्यालय और कोर्ट परिसर जलमग्न हो गए। जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ और दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट

टैग्स