ब्रेकिंग
बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला

Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल

खगड़िया के प्राथमिक विद्यालय पासबान टोला में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की सीढ़ी की रेलिंग अचानक टूटकर गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar School Accident : खगड़िया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय पासबान टोला में अचानक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की सीढ़ी की रेलिंग अचानक टूटकर गिर गई। हादसे के वक्त वहां मौजूद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।


बताया जा रहा है कि रेलिंग टूटकर गिरने से कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए हैं। घटना के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। घायल बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है। हादसा आखिर कैसे हुआ और स्कूल की सीढ़ी की रेलिंग किस वजह से टूटी, इसकी जांच की जा रही है।स्कूल में हुए इस हादसे के बाद बच्चों के परिजनों में भी चिंता और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन की जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह और लापरवाही से जुड़े तथ्यों का पता चल सकेगा।