ब्रेकिंग
Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल

Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। बलिराजगढ़ में सड़ा-गला शव मिला, पास से सर्विस पिस्टल और दस्तावेज बरामद हुए, लेकिन परिवार पहचान के लिए नहीं पहुंचा। अब DNA जांच से खुलेगा मौत का राज।

Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar Crime News : बिहार के मधुबनी जिले में एएसआई चंद्रमोहन सिंह की मौत का मामला अब रहस्य बनता जा रहा है। जिस पुलिस अधिकारी की तलाश में पुलिस की 12 टीमें दिन-रात एक कर रही थीं, उसका सड़ा-गला शव उसी इलाके में मिला, जहां कुछ दिन पहले गोलीबारी की घटना हुई थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस शव की पहचान चंद्रमोहन सिंह के रूप में कर रही है, लेकिन परिवार के सदस्य अब तक उसकी पहचान करने के लिए सामने नहीं आए हैं। इससे पूरे मामले में संदेह और गहरा गया है।

दरअसल, दो नवंबर की रात बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में पिकेट प्रभारी एएसआई चंद्रमोहन सिंह की ओर से कथित गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में अशोक यादव की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से ही चंद्रमोहन सिंह फरार था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। उसकी तलाश में 12 अलग-अलग टीमों को लगाया गया था।

इसी बीच 12 नवंबर को बलिराजगढ़ इलाके में झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी खराब थी कि सामान्य तरीके से पहचान करना मुश्किल था। हालांकि, शव के आसपास और उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस रिवॉल्वर, लैपटॉप, बैग और कपड़े बरामद हुए। इन सामानों के आधार पर पुलिस ने दावा किया कि शव फरार एएसआई चंद्रमोहन सिंह का ही है।

मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर कई अहम जानकारियां दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शव बोरे में बंद मिलने की खबरों को भ्रामक बताया। एसएसपी के मुताबिक, शव किसी बोरे में नहीं था, बल्कि खुले मैदान में झाड़ियों के पास खुली अवस्था में मिला था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए एसडीपीओ सदर-2 (खजौली) के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट की चर्चा ने बढ़ाया रहस्य

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल मौत की वजह को लेकर खड़ा हो गया है। शुरुआती जानकारी में पुलिस की ओर से सिर में गोली लगने की बात कही गई थी। वहीं, सूत्रों के हवाले से यह चर्चा सामने आई कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पिटाई से मौत होने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि शव पर गोली लगने के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में बाबूबरही थाना में यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। बाद में पोस्टमार्टम से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। यह प्राथमिकी एसआई इंदरजीत कुमार के बयान पर दर्ज किए जाने की बात कही जा रही है।

तीन डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड, डीएनए जांच से खुलेगा राज

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड से कराया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इसके अलावा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की एफएसएल जांच होगी। शव के नीचे से बरामद सर्विस पिस्टल की बैलिस्टिक जांच कराई जाएगी। वहीं, मृतक की वास्तविक पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए जांच का भी सहारा लिया जाएगा।

आखिर परिवार पहचान से क्यों बना रहा दूरी?

इस पूरे घटनाक्रम में परिवार के सदस्यों का सामने नहीं आना सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बाबूबरही थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे तक परिवार का कोई सदस्य शव की पहचान के लिए नहीं पहुंचा था। मधुबनी और बक्सर पुलिस की टीमें चंद्रमोहन सिंह के घर भी पहुंची थीं। परिवार के सदस्यों को बुलाने या उनकी लिखित सहमति लेने की कोशिश की जा रही थी।

अब सवाल यह है कि अगर शव चंद्रमोहन सिंह का है तो परिवार पहचान के लिए सामने क्यों नहीं आ रहा? क्या परिवार को पुलिस के दावे पर संदेह है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? फिलहाल इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही मिल सकेगा।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों को चिह्नित कर बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। एसआईटी हत्या के पीछे की वजह, संभावित आरोपितों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल चंद्रमोहन सिंह की मौत का मामला कई अनसुलझे सवालों के बीच फंसा है। डीएनए रिपोर्ट, पोस्टमार्टम के निष्कर्ष और बैलिस्टिक जांच ही इस रहस्य से पर्दा उठा सकेंगे।