ब्रेकिंग
Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग

सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Bihar Crime News: पटना के कुर्जी इलाके में बुधवार सुबह बाइक सवार युवक-युवती ने घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए करीब सात लाख रुपये की चेन झपट ली. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी...

सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: राजधानी पटना में लगातार हो रही चोरी और छिनतई की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है. आए दिन बाइक सवार बदमाश गली-मोहल्लों में लोगों को निशाना बनाकर चेन और दूसरी कीमती चीजें लेकर फरार हो रहे हैं. ताजा मामला पटना के कुर्जी इलाके का है, जहां बुधवार सुबह बाइक सवार युवक-युवती ने घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति के गले से करीब सात लाख रुपये की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए.


घटना दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी इलाके की है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे पीड़ित अपने घर के बाहर खड़े थे. इसी दौरान बाइक सवार एक युवक और युवती वहां पहुंचे. मौका मिलते ही दोनों ने पीड़ित के गले से चेन झपटी और बाइक से फरार हो गए.


पीड़ित के अनुसार, झपटी गई चेन की कीमत करीब सात लाख रुपये है. घटना के बाद आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली.


पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. पुलिस फुटेज के जरिए बाइक सवार युवक और युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात के बाद दोनों किस रास्ते से फरार हुए.


घटना को लेकर दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने पिस्टल के बल पर चेन छीनने की बात से इनकार किया है. पुलिस के अनुसार, अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


पटना में चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बीच कुछ दिन पहले कंकड़बाग पुलिस ने भी कार्रवाई की थी. पुलिस ने चेन स्नैचिंग से जुड़े बंटी-बबली समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था.


अब कुर्जी में बाइक सवार युवक-युवती द्वारा चेन झपटने की घटना के बाद पुलिस इस वारदात के पीछे शामिल लोगों की पहचान में जुटी है. हालांकि, कुर्जी की घटना में कंकड़बाग में गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों की संलिप्तता की अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है.