ब्रेकिंग
Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम

छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी

Bihar Flood News: सारण में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच मकेर के बाघाकोल और हैजलपुर में बांध टूटने की सूचना से प्रशासन अलर्ट हो गया है. डीएम और एसपी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. प्रभावित इलाकों में पानी के फैलाव...

छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Flood News: सारण जिले में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच मकेर प्रखंड के बाघाकोल और हैजलपुर में मुख्य बांध टूटने की सूचना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. बांध टूटने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया.


जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं. दोनों अधिकारी प्रभावित इलाके में बांध टूटने के बाद की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं. प्रशासन की टीम आसपास के इलाकों में पानी के फैलाव और संभावित खतरे का आकलन कर रही है.


गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से पहले से ही जिले के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. ऐसे में मुख्य बांध टूटने की सूचना के बाद आसपास के गांवों में भी लोगों की चिंता बढ़ गई है. प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है.


मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं. प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी भी की जा रही है. प्रशासन पानी के फैलाव की स्थिति पर नजर रखते हुए जरूरत के अनुसार आगे की कार्रवाई करने में जुटा है.


बांध टूटने के बाद आसपास के क्षेत्रों में पानी किस तेजी से फैल रहा है और इससे कितने इलाकों पर असर पड़ सकता है, इसकी जानकारी प्रशासनिक टीम मौके पर जुटा रही है. अधिकारियों की ओर से स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है.