ब्रेकिंग
नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ

गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar Police Action: गया के शेरघाटी में युवक-युवती से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है, जबकि अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी...

गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Viral Video: गया जिले के शेरघाटी में पहाड़ी इलाके में घूमने पहुंचे एक युवक और युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है.


घटना शेरघाटी के समदा टोला महुआडीह गांव के पास सोमवार की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, झारखंड सीमा से सटे पहाड़ी इलाके में एक युवक और युवती घूमने पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.


वायरल वीडियो में कुछ युवक दोनों के साथ अभद्र व्यवहार करते और युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. एक युवक बाइक का प्लग निकालता दिखाई दे रहा है. जब पीड़ित युवक बाइक का प्लग लेने की कोशिश करता है, तो उसके साथ मारपीट की जाती है. घटना के दौरान दोनों को गालियां देने और हंगामा करने की बात भी सामने आई है.


बताया जा रहा है कि घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो और तस्वीरें बना लीं, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की.


लोकलाज के कारण युवक-युवती ने घटना के तुरंत बाद पुलिस से शिकायत नहीं की थी. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और कई लोगों से पूछताछ की. पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद कुछ युवक वहां से फरार हो गए.


शेरघाटी डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है. घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस को कुछ अन्य आरोपितों के नाम और पते की जानकारी भी मिली है. पीड़ित युवक और युवती की पहचान कर ली गई है.


पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.