ब्रेकिंग
गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी✦महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि: श्रीकृष्ण स्मारक भवन से विद्यापति भवन पहुंचा राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी का नीतीश मिश्रा ने जताया आभार...✦BJP के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस✦बिहार में कल से शुरू होगी लाइब्रेरियन परीक्षा... घड़ी, मेहंदी समेत इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, यहां देखें पूरी गाइडलाइन✦सुशासन के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट: NDA सरकार पर PK का बड़ा हमला, कहा..धीरे-धीरे JDU को निगल रही भाजपा ✦गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी✦महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि: श्रीकृष्ण स्मारक भवन से विद्यापति भवन पहुंचा राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी का नीतीश मिश्रा ने जताया आभार...✦BJP के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस✦बिहार में कल से शुरू होगी लाइब्रेरियन परीक्षा... घड़ी, मेहंदी समेत इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, यहां देखें पूरी गाइडलाइन✦सुशासन के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट: NDA सरकार पर PK का बड़ा हमला, कहा..धीरे-धीरे JDU को निगल रही भाजपा

पिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम

मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हार्डवेयर व्यवसायी मुन्ना ठाकुर को उनकी दुकान में घुसकर गोली मार दी। घटना पिता के सामने हुई। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला पानापुर करियात थाना क्षेत्र का है, जहां शेरूकाही चौक पर अपराधियों ने एक हार्डवेयर व्यवसायी को निशाना बनाया है। अपराधियों ने दुकान में घुसकर व्यवसायी को उसके पिता के सामने ही गोली मार दी। इस दुस्साहसिक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, घायल व्यवसायी की पहचान मुन्ना ठाकुर के रूप में हुई है, जो शेरूकाही चौक पर अपनी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। घटना के वक्त मुन्ना अपने पिता महेश ठाकुर के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने दुकान के भीतर प्रवेश किया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की एक गोली सीधे मुन्ना को लगी, जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।


गंभीर रूप से घायल व्यवसायी मुन्ना को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने में जुटी है। घायल के पिता और सेवानिवृत्त शिक्षक महेश ठाकुर ने बताया कि इस खूनी खेल के पीछे एक स्थानीय शराब कारोबारी का हाथ है। उन्होंने सीधे तौर पर शराब माफिया पर गोली मारने का आरोप लगाया है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है और पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता