ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Bihar Surveillance Raids: सुबह सुबह SVU की रेड, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Surveillance Raids: सुबह SVU की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। निगरानी शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के आवास पर छापेमारी कर रही है।

Bihar Surveillance Raids
Bihar Surveillance Raids
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Surveillance Raids: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां सुबह-सुबह स्पेशल विजनेस यूनिट की रेड हुई है। यह रेड शिक्षा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के आवास पर हुई है। आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक,वीरेंद्र नारायण के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) थाना कांड संख्या 18/25, दिनांक 10.09.25 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद अब आज इस मामले में  पटना, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर स्थित आवासीय परिसरों और कार्यालयों पर एक साथ रेड की गई है। यह रेड मुख्य रूप से तिरहुत डिविजन के शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के कार्यालय और मुजफ्फरपुर में वीरेंद्र नारायण के घर साथ ही साथ पटना के जगनपुरा वार्ड नंबर 32 में जो वीरेंद्र नारायण का घर है वहां रेड चल रही है।इसके साथ ही साथ पूर्णिया रामबाग में जो उन्होंने घर बनाया है इन तमाम जगहों पर स्पेशल बिजनेस यूनिट की छापेमारी चल रही है।

Bihar Surveillance Raids: सुबह सुबह SVU की रेड, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि, शिक्षा विभाग के डिप्टी डॉक्टर करीब 4 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है। अब छापेमारी के दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात भी बरामद हुए हैं। वीरेंद्र नारायण इससे पहले DEO के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। इनके ऊपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) के साथ 13(2) के साथ 12 और बीएनएस 2023 की धारा 61(2)(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। 


उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सेवा अवधि के दौरान, विभिन्न पदों पर रहते हुए और बिहार सरकार में एक लोक सेवक रहते हुए, लगभग 3,75,66,092/- रुपये की अवैध और जानबूझकर भारी संपत्ति अर्जित की, जो उनकी ज्ञात कानूनी आय के स्रोतों से अनुपातहीन बताई गई है और जिसका संतोषजनक हिसाब देने की संभावना उनके पास नहीं है। आज, एलडी द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और पटना स्थित आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों में एक साथ तलाशी चल रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें