ब्रेकिंग
बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’

राघोपुर के तेरसिया में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे तेजस्वी यादव की एसडीआरएफ नाव की बीच नदी में हवा निकल गई। बाद में उन्होंने निजी नाव से दौरा किया। तेजस्वी ने नाव की खराब स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के बाढ़ प्रभावित तेरसिया इलाके का जायजा लेने पहुंचे। प्रशासन की ओर से उन्हें एसडीआरएफ की नाव उपलब्ध कराई गई थी। तेजस्वी यादव महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-1 के पास से एसडीआरएफ की नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हुए।


नदी में कुछ दूर जाने के बाद अचानक एसडीआरएफ की नाव की हवा निकलने लगी। एसडीआरएफ के जवानों ने नाव में दोबारा हवा भरने की कोशिश की, लेकिन हवा लगातार निकलती रही। इसके बाद तेजस्वी यादव को उनके कार्यकर्ताओं ने निजी नाव पर बैठाया और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कराया। तेजस्वी यादव ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनके बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया।


तेजस्वी बोले- ‘सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई’

मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने एसडीआरएफ की नाव की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नाव पुरानी थी और उसकी हवा निकल रही थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “नाव की हवा निकल रही है तो यह संदेश है कि सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई है।”


तेजस्वी यादव ने कहा कि नाव सरकारी व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराई गई थी और अगर नेता प्रतिपक्ष के लिए उपलब्ध कराई गई नाव की यह स्थिति है तो बाढ़ प्रभावित आम लोगों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई लोग क्षेत्र का जायजा लेने आए, लेकिन इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त राहत नहीं मिल रही है। उनके मुताबिक, बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना और नाव उपलब्ध नहीं हो पा रही है और लोग परेशान हैं। तेजस्वी यादव ने नाव की हवा निकलने के पीछे किसी साजिश की आशंका पर कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन लोगों को खुद स्थिति समझनी चाहिए।


चिराग पासवान पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव के बयान में तीन दिन पहले राघोपुर क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद चिराग पासवान की ओर भी इशारा माना जा रहा है। चिराग पासवान ने हाल ही में नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। उस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी उनके साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया था। तेजस्वी यादव ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग क्षेत्र का दौरा करने आए थे और खाना खाकर भी गए थे। उनके इस बयान को चिराग पासवान के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है।


RJD नेताओं ने बताया ‘जांच का विषय’

तेजस्वी यादव की नाव की हवा निकलने की घटना पर RJD के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीच नदी में नाव की हवा निकलना गंभीर मामला है। उनके मुताबिक, इससे यह सवाल उठता है कि सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई है। उन्होंने नाव की स्थिति को जांच का विषय बताया।


वहीं, एक अन्य RJD नेता ने इस घटना को साजिश से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से साजिश की जा रही है। हालांकि, इस दावे के समर्थन में कोई स्वतंत्र प्रमाण सामने नहीं आया है। नाव की हवा निकलने के बाद तेजस्वी यादव ने निजी नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा पूरा किया और प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी।

बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’