ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

सहरसा में शादी का झांसा देकर 25 हजार की ठगी, यूपी से बिहार पहुंचा पीड़ित

सहरसा में शादी कराने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के लोगों से करीब 25 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने सदर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले में शादी कराने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार हुए पीड़ित गुरुवार को सदर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।


पीड़ितों का आरोप है कि झपड़ा टोला के कुछ लोगों ने शादी तय कराने के नाम पर उनसे करीब 25 हजार रुपये लिए, लेकिन बाद में न तो शादी कराई गई और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़ितों के मुताबिक, विवाह की बातचीत आगे बढ़ाने और जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उनसे रकम ली गई थी।


रुपये लेने के बाद करने लगे टालमटोल

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार उन्हें टालते रहे। काफी समय बीतने के बाद जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो वे सहरसा पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।


मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया है। पुलिस पीड़ितों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।


पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बताया जा रहा है कि सहरसा जिले में इससे पहले भी शादी कराने के नाम पर बाहरी राज्यों के लोगों को झांसा देकर रुपये ऐंठने की शिकायतें सामने आती रही हैं। ताजा मामले के बाद एक बार फिर शादी के नाम पर ठगी करने वाले लोगों की गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ितों ने अपनी रकम वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता