ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

JDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह कथित तौर पर JDU का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की बात कहते नजर आ रहे हैं और नीतीश कुमार को पार्टी की पूंजी बता रहे हैं।

बिहार न्यूज
खगड़िया में ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में संजय झा पार्टी के नाम को लेकर सुझाव देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कथित तौर पर कहते हैं कि अब समय आ गया है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ कर देना चाहिए।


संजय झा वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि यह समय की मांग है, क्योंकि नीतीश कुमार ही जदयू की पूंजी हैं और पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं।


खगड़िया में हुआ था ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम

दरअसल, 9 सितंबर को खगड़िया में ‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा शामिल हुए थे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में यह टिप्पणी की। उनके संबोधन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


हालांकि, वायरल वीडियो में संजय झा के बयान के संदर्भ और पूरी बात को लेकर स्पष्टता के लिए कार्यक्रम का पूरा वीडियो देखना जरूरी है।

टैग्स