ब्रेकिंग
बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

सहरसा में टाइल्स चमकाने वाले पाउडर का दिया झांसा, 3 लाख के जेवर लेकर फरार हुए ठग

सहरसा के बटराहा में टाइल्स चमकाने वाले पाउडर के नाम पर दो अज्ञात लोगों ने सोने के आभूषण साफ करने का झांसा दिया। आरोप है कि दोनों करीब 3 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के बटराहा, वार्ड नंबर 25 में टाइल्स चमकाने वाले पाउडर के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दो अज्ञात व्यक्ति एक घर में पहुंचे और टाइल्स व अन्य सामान चमकाने वाले पाउडर का प्रदर्शन करने के बाद सोने के आभूषण साफ करने का झांसा दिया। आरोप है कि दोनों व्यक्ति करीब तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए।


पीड़ित संजीव कुमार ने बताया कि दोपहर के समय दो व्यक्ति उनके घर पहुंचे थे। दोनों ने एक विशेष पाउडर दिखाते हुए दावा किया कि इससे टाइल्स और अन्य सामान को आसानी से चमकाया जा सकता है। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पाउडर से सोने के आभूषणों की सफाई की जा सकती है।


उनकी बातों पर भरोसा कर संजीव कुमार ने घर से सोने के आभूषण लाकर उन्हें दिखाए। आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने सफाई करने के बहाने आभूषण अपने कब्जे में ले लिए। इसी दौरान बातचीत में उलझाकर दोनों वहां से निकल गए।कुछ देर बाद जब परिवार ने आभूषणों की जांच की तो सोने की दो अंगूठियां और एक चेन गायब मिली। पीड़ित के मुताबिक, चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है।


घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस को आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और जेवरात बरामद करने की मांग की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता