ब्रेकिंग
मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईPM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, बीजेपी ने लोगों से एक दीप जलाने की अपील की मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईPM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, बीजेपी ने लोगों से एक दीप जलाने की अपील की

पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना में CBI ने आयकर विभाग की महिला अधिकारी सुनंदा कुमार और उनके क्लर्क को कथित तौर पर 17 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि एनजीओ को ATG सर्टिफिकेट जारी करने के बदले 75 हजार रुपये की मांग की गई थी।

बिहार न्यूज
घूसखोर अधिकारी और क्लर्क गिरफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां सीबीआई ने आयकर विभाग के एक महिला अधिकारी और उनके क्लर्क को 17 हजार 500 रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला अधिकारी की पहचान सुनंदा कुमार के रूप में हुई है। यह कार्रवाई आयकर विभाग के पटना मुख्यालय में की गई।


पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली से पहुंची सीबीआई की टीम ने महिला आयकर अधिकारी सुनंदा कुमार को ₹15,000 की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं एक क्लर्क को भी ₹2,500 की कथित घूस लेते पकड़ा गया।


बताया जा रहा है कि एक NGO के सर्टिफिकेट के लिए ₹75,000 की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया और करीब दो घंटे से अधिक समय तक इनकम टैक्स कार्यालय में पूछताछ चली। मामले में सीबीआई की जांच जारी है।


मिली जानकारी के मुताबिक, एक निजी एनजीओ को ATG सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर आयकर विभाग के अधिकारी सुनंदा कुमार द्वारा एनजीओ की डायरेक्टर ज्योति मिश्रा से कथित तौर पर 75 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।


रिश्वत मांगने की शिकायत एनजीओ संचालिका ज्योति मिश्रा ने सीबीआई से की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और आयकर विभाग के पटना मुख्यालय में कार्रवाई की।


बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने 17 हजार 500 रुपये कथित रिश्वत लेते सुनंदा कुमार और उनके क्लर्क को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई की टीम ने आयकर विभाग के कार्यालय में छापेमारी और तलाशी की कार्रवाई भी की। मामले में सीबीआई की आगे की कार्रवाई जारी है। सीबीआई की इस कार्रवाई से आयकर विभाग में हड़कंप मच गया। पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना से शाहिल लिंगम की रिपोर्ट

पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार