ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: हादसा या हत्या की साजिश? परेड में जाने के दौरान महिला कांस्टेबल को बोलेरो से उड़ाया

Bihar News: सुपौल में सुबह- सुबह की परेड में जाते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. यह दुर्घटना है या हत्या की साजिश? पुलिस इस सवाल में उलझी हुई है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सुपौल के त्रिवेणीगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार अग्निशमन सेवा में कार्यरत महिला कांस्टेबल को एक अज्ञात बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना आज सुबह लगभग साढ़े 6 बजे की है। 


बताया जा रहा है कि कांस्टेबल पूजा कुमारी अपने आवास से अग्निशमन कार्यालय, त्रिवेणीगंज में सुबह की परेड में शामिल होने पैदल जा रही थी। इसी दौरान त्रिवेणीगंज पिपरा सड़क मार्ग पर, त्रिवेणीगंज ब्लॉक चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास अज्ञात बोलेरो चालक ने उन्हें पीछे से दो बार टक्कर मारी है और मौके से फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय के कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूजा कुमारी को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, पूजा की कमर की दाई हड्डी टूट गई है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


 लेकिन खतरे से बाहर है। इस घटना को लेकर अग्निशमन विभाग के कर्मियों और अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह महज एक दुर्घटना नहीं,बल्कि जानबूझकर किया गया घटना है घटनास्थल के लोगों के मुताबिक जानबुझकर दो बार टक्कर मारी गई है पीड़िता और उनके सहकर्मियों का कहना है कि बोलेरो चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी है हालांकि, पूजा कुमारी ने किसी से कोई दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता