ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सुपौल में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब, INDIA गठबंधन ने भरी हुंकार

सुपौल में INDIA गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जनसैलाब उमड़ा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव समेत कई नेता रहे शामिल। जनता ने वोट के अधिकार की लड़ाई में दिखाई एकजुटता।

Bihar
वोटर अधिकार यात्रा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: महागठबंधन (INDIA एलायंस) द्वारा गरीबों और आम जनता के वोट की रक्षा के लिए शुरू की गई वोटर अधिकार यात्रा मंगलवार को जब सुपौल पहुंची तो सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। हुसैन चौक से गांधी मैदान होते हुए डिग्री कॉलेज रोड तक हजारों की भीड़ ने विपक्ष के नेताओं का अभूतपूर्व स्वागत किया।


इस यात्रा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन, पूर्णियां से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी समेत INDIA गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।


कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुबह से ही शहर को पार्टी के बैनर-पोस्टरों और नारों से पाट दिया था। जनता के जोश और उत्साह ने स्पष्ट कर दिया कि अब बिहार की जनता अपने वोट के अधिकार की लड़ाई INDIA गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। इस मौके पर वीआईपी नेता संजीव मिश्रा ने कहा: “यह यात्रा गरीब और वंचित समाज के वोट की रक्षा की आवाज़ है। बिहार की धरती पर कोई भी ताक़त अब गरीबों की झोली से अधिकार नहीं छीन सकती। INDIA एलायंस आज जनता की आवाज़ है और जनता के हक की लड़ाई हर हाल में जीती जाएगी।” 


यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रशासनिक अधिकारी, मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल, विशेषकर महिला पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। सुपौल की जनता ने साबित कर दिया कि वोट ही असली ताक़त है और INDIA गठबंधन इस ताक़त को बचाने की लड़ाई में पूरी मजबूती से खड़ा है।

सुपौल में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब, INDIA गठबंधन ने भरी हुंकार