ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बिहार में ड्रग माफिया पर कार्रवाई, NCB ने 3 करोड़ रुपये के गांजे के साथ 5 लोगों को किया गिरफ्तार

बिहार में ड्रग माफिया के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 3 करोड़ रुपये के गांजे के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी राज्य में नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता है।

bihar news
बरामद गांजा के साथ पुलिस
© bihar news
User1
2 मिनट

सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर 19 क्विंटल 45 किलो गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें तीन बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा छापेमारी के दौरान 2 लाख रुपये नकद और एक लैपटॉप भी जब्त किया गया है। 


जानकारी के अनुसार सबसे पहले एनसीबी की टीम ने गढ़िया गांव (भपटियाही पंचायत) के वार्ड नंबर 10 में शोभानंद कुमार के घर छापेमारी की, जहां से 45 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पिपराखुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के वार्ड नंबर 07 में अनिल मेहता के घर छापेमारी की गई, जहां से 75 बोरियों में 19 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।


इस पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। छापेमारी के दौरान टीम ने स्थानीय पुलिस कर्मियों के मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिए, ताकि किसी तरह की कोई सूचना लीक न हो। पूरी रात अलग-अलग इलाकों में छापेमारी जारी रही, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 


एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने से यह साफ हो गया है कि इलाके में ड्रग तस्करी का संगठित गिरोह सक्रिय है। एनसीबी फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। एनसीबी और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से तस्करी में शामिल अन्य अपराधियों में दहशत का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी और इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।