ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR: मिड-डे मील खाने से 30 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, थाली में छिपकली मिलने से मचा हड़कंप, 5 की हालत गंभीर

सुपौल के छातापुर में मिड-डे मील खाने से 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ी। थाली में छिपकली मिलने से मचा हड़कंप, 5 बच्चों को रेफर किया गया। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए।

बिहार
मिड डे मील में मिली छिपकली
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल ज़िले के छातापुर प्रखंड के कटहरा पंचायत के वार्ड 7 स्थित मध्य विद्यालय कटहरा खतबे टोला में मिड-डे मील खाने के बाद 30 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जाता है कि खाना खाने के दौरान एक बच्चे की थाली में छिपकली दिखाई दी, जिसके बाद विद्यालय के एचएम राजीव कुमार रमण ने तुरंत मिड-डे मील फेंकवा दिया।


 कुछ देर बाद कई बच्चों की तबीयत खराब होने लगी,जिसके बाद उन्हें छातापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों की टीम इलाज में जुट गई। डॉक्टर सुष्मिता कुमारी ने कहा कि मिड डे मील खाने से बीमार 30 बच्चे यहां हैं 5 बच्चों की तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बाहर रेफर किया गया है..


उन्होंने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं फिलहाल उन्हें एहतियातन कुछ समय के लिए अस्पताल में रखा गया है और स्थिति सामान्य होने पर घर भेज दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही छातापुर बीडीओ डॉ.राकेश गुप्ता और प्रभारी बीईओ देश कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से पूरी जानकारी ली और कहा कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता