ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सुपौल में ऑटो नीलगाय से टकराई, 3 महिला सहित 5 यात्रियों की हालत गंभीर

नीलगाय से टकराने के बाद यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हादसे में 5 लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

ACCIDENT
परिजनों में मचा कोहराम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

supaul accident: सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में जदिया-त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग (NH 327E) पर एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 3 महिलाओं समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना त्रिवेणीगंज बाजार से जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया गाँव जा रही ऑटो (BR 19 P 3940) के टोल टैक्स के पास सड़क पार कर रही एक नीलगाय के अचानक सामने आ जाने से हुई। ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।


घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टर आलोक रंजन ने गंभीर रूप से घायल 3 महिलाओं और एक पुरुष को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। 


घायलों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 निवासी संजय राम की 40 वर्षीय पत्नी कला देवी, मिथिलेश राम की 26 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी, फेकनारायण राम की 32 वर्षिय पत्नी संगीता देवी, गुड़िया वार्ड नंबर 5 निवासी बासुदेव यादव का 42 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र यादव, गुड़िया पंचायत के बतहबा वार्ड नंबर 13 निवासी महेश्वरी यादव का 50 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र यादव शामिल है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आलोक रंजन ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 3 महिला और एक पुरुष को बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। वहीं घटना की संबंध में त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को थाने पर लाया जा रहा है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता