ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: संजीव मिश्रा ने महिलाओं के साथ किया संवाद, "यथासंभव काउंसिल" के कार्यों की दी जानकारी

Bihar News: सुपौल जिला के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत बनैली पट्टी पंचायत के पासवान टोला, वार्ड संख्या - 04 में आज यथासंभव काउंसिल के राष्ट्रीय संरक्षक संजीव मिश्रा के द्वारा महिलाओं के

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सुपौल जिला के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत बनैली पट्टी पंचायत के पासवान टोला, वार्ड संख्या - 04 में आज यथासंभव काउंसिल के राष्ट्रीय संरक्षक संजीव मिश्रा के द्वारा महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने यथासंभव काउंसिल द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।


महिलाओं के अधिकारों को लेकर उन्होंने विस्तार से चर्चा की और उन्हें अपने हक़ के लिए सजग रहने तथा समाज में अपनी भागीदारी को और सशक्त करने के लिए प्रेरित किया। इस संवाद कार्यक्रम में "शिक्षित, विकसित, समृद्ध समाज" की अवधारणा पर भी चर्चा हुई। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण को लेकर जल जीवन हरियाली अभियान और साहित्यिक जागरूकता विषय पर विचार-विमर्श किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया, जिसे श्री मिश्रा ने गंभीरता से सुना और यथासंभव समाधान का भरोसा दिलाया। यह संवाद कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

टैग्स