ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! पूर्व मुखिया प्रत्याशी पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में हडकंप का माहौल

Bihar Crime : सिवान में फायरिंग की घटना सामने आयी है. अपराधियों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी को गोली मारकर घायल कर दिया है. घटना जिले के महराजगंज थानाक्षेत्र

Bihar Crime :
Bihar Crime :
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Crime : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारीकी खबरें निकल कर समाने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकलकर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी को गोली मारी है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार, सिवान में फायरिंग की घटना सामने आयी है। अपराधियों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी को गोली मारकर घायल कर दिया है। यह घटना जिले के महराजगंज थानाक्षेत्र की है। गोली लगने के बाद जख्मी को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिकी इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। 


वहीं, घायल पूर्व मुखिया प्रत्याशी की पहचान प्रदीप यादव के रूप में हुई है।यह घटना उस वक्त हुई जब पूर्व मुखिया प्रत्याशी अपने घर से कुछ दूरी लेरूआ गांव के पास खड़े थे। तभी कुछ अपराधी आए और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि हांथ में गोली लगी है। इसलिए अब इन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। 


इधर, घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार होने में कामयाब हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल को इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से पटना भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछली बार पंचायत चुनाव में उन्होंने मुखिया का चुनाव लड़ा था। कुछ वोट के अंतर से प्रदीप यादव हार गए थे। इसको लेकर प्रतिद्वंद्वी में राजनीति बर्चस्व को लेकर कई बार उलझने कि बात सामने आती रही है।