ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: आजादी के 79 साल बाद रेल नेटवर्क से जुड़ा बिहार का यह इलाका, पहली पैसेंजर ट्रेन हुई रवाना; लोगों ने पीएम मोदी का जताया आभार

Bihar News: आज़ादी के 79 साल बाद बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ा गया। शनिवार को पहली पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई। इलाके के लोगों ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। आजादी के 79 वर्ष बाद आखिरकार जिले का त्रिवेणीगंज शहर भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ गया। अब से इस क्षेत्र के लोगों को प्रतिदिन यात्री ट्रेन की सुविधा मिलेगी। 


शनिवार को नव-निर्मित त्रिवेणीगंज रेलवे स्टेशन से सांसद दिलेश्वर कामत और विधायक वीणा भारती ने पहली पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब प्रतिदिन सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर त्रिवेणीगंज से सहरसा के लिए ट्रेन चलेगी और दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर सहरसा से त्रिवेणीगंज के लिए लौटेगी। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे।


जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि सुपौल–अररिया रेल परियोजना का कार्य शिलान्यास के बाद लंबे समय तक ठप पड़ा था। इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया, जिसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक बजट की व्यवस्था की। बीच में कोरोना महामारी के कारण काम की गति धीमी पड़ गई, अन्यथा यह परियोजना वर्ष 2024 तक अररिया तक पूरी हो जाती। 


उन्होंने आगे कहा कि अब अगले वर्ष तक त्रिवेणीगंज से अररिया तक रेलमार्ग का कार्य पूर्ण हो जाएगा, जिससे इस पूरे क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। सांसद ने इस दिन को त्रिवेणीगंज के लिए ऐतिहासिक और स्वर्णाक्षरों में दर्ज होने योग्य बताते हुए कहा कि इस परियोजना को साकार करने में क्षेत्रवासियों का भी बड़ा योगदान रहा है। 


उन्होंने यह भी बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं विधायक वीणा भारती ने कहा कि यह दिन क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव और खुशी का क्षण है। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नितीश कुमार और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के प्रयासों से इस क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना सपना आज साकार हुआ है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह रेल सेवा इस इलाके के विकास की नई राह खोलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने त्रिवेणीगंज से पटना, दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों के लिए भी ट्रेनों के परिचालन की मांग सांसद व रेलवे अधिकारियों से की।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता