ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ अलर्ट से थर्राया बिहार, सुपौल-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त, नेपाल से आने वालों से कड़ी पूछताछ

बिहार में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की आशंका से खुफिया एजेंसियों में हड़कंप। सुपौल-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हर आने-जाने वाले की सघन जांच, तस्वीरें जारी। अररिया के रास्ते घुसपैठ की आशंका से बढ़ाई गई सुरक्षा।

Bihar
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले के कुनौली और भीमनगर बॉर्डर पर इन दिनों हालात सामान्य नहीं हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सुपौल पुलिस ने चौकसी इतनी कड़ी कर दी है कि नेपाल से आने वाला हर शख्स शक की निगाह से देखा जा रहा है। कोई भी राहगीर अब बिना कड़ी जांच और पहचान पत्र की बारीकी से पड़ताल के भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं कर पा रहा है। सीमा चौकियां किले जैसी चौकसी में बदल चुकी हैं।


दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय से जो इनपुट आया है उसने पूरे राज्य की सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए हैं। पुलिस ने इन तीनों आतंकियों की तस्वीरें जारी कर दी हैं, जिनकी पहचान हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये तीनों आतंकी पाकिस्तान के अलग-अलग इलाके रावलपिंडी, उमरकोट और बहावलपुर के रहने वाले हैं।


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि खुफिया तंत्र ने इन आतंकियों के अररिया जिले के रास्ते बिहार में घुसने की आशंका जताई है। इसी वजह से सीमावर्ती सुपौल जिले में सुरक्षा व्यवस्था और तलाशी अभियान युद्धस्तर पर तेज कर दिया गया है। हर होटल, धर्मशाला, सार्वजनिक स्थल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर पुलिस की चौकस नजर है।


एसएसबी अधिकारियों का साफ कहना है कि सीमा पर किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं है। नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, पहचान पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को आदेश दिया है कि खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए चौक-चौराहों पर लगातार जांच अभियान चलाएं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता