ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Police News: बिहार के इस जिले में थानेदारों का तबादला, इन नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Bihar Police News: सुपौल एसपी शरथ आर.एस. ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो थानेदारों का तबादला किया है। नए पदाधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: सुपौल में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सुपौल एसपी शरथ आर.एस. ने दो थानाध्यक्षों का तबादला किया है। एसपी ने स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश जारी किया है। 


आदेश के अनुसार, त्रिवेणीगंज थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रामसेवक रावत को हटाकर पुलिस केंद्र सुपौल में पदस्थापित किया गया है। वहीं, राजेश्वरी थाना के थानाध्यक्ष संतोष कुमार को भी स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र सुपौल भेजा गया है। एसपी ने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल अपने-अपने नए कार्यस्थल पर योगदान सुनिश्चित करें।


पुलिस केंद्र सुपौल में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार को त्रिवेणीगंज थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है वहीं,पुलिस अवर निरीक्षक युगल किशोर को राजेश्वरी थाना की कमान सौंपी गई है। एसपी शरथ आर. एस ने सभी को अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान करने का निर्देश दिया है। एसपी का यह कदम जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए उठाया गया है।


Bihar Police News: बिहार के इस जिले में थानेदारों का तबादला, इन नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता