ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Bihar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, दो की मौत, 3 गंभीर रूप से झुलसे

Bihar News: बिहार के सुपौल में हाईटेंशन तार की चपेट में 5 मजदूर आ गए। जिनमें से दो की दर्दनाक मौत हो गई है।

Bihar News
हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, दो की मौत
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के जरौली बलहा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मृतकों की पहचान रतौली पंचायत के जरौली वार्ड नंबर-16 निवासी बिंदेश्वरी यादव के पुत्र सुशील कुमार (25) एवं वार्ड नंबर-14 निवासी बोकु यादव के पुत्र श्रीलाल कुमार (26) के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद गांव में मातम फैल गया है। बताया जा रहा है कि एग्रीकल्चर फीडर के तहत हाईटेंशन तार के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा था।संवेदक ने 11 केवीए तार के ऊंचीकरण के लिए शटडाउन लिया था, जिसके बाद मजदूरों ने नए तार लगाए।


कार्य खत्म होने के बाद शटडाउन बहाल कर दिया गया, हालांकि नए हाईटेंशन तार को पुराने तार से जोड़ने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई थी। जैसे ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई, पुराने हाईटेंशन तार की नई वायरिंग से अप्रत्याशित संपर्क हो गया। जिससे पांच मजदूर करंट की चपेट में आ गए। जब तक बिजली आपूर्ति रोकी जाती, तब तक दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए। 


घटना शुक्रवार शाम की है। वहीं इस मामले को लेकर सुपौल बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सौरव कुमार ने कहा कि दिन में ही कार्य एजेंसी द्वारा काम खत्म कर शटडाउन वापस कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, देर शाम तक मजदूर वहां क्या कर रहे थे ये जांच का विषय है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता