ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: ज्वेलरी दुकान की आड़ में शराब बिक्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Bihar News: सुपौल के त्रिवेणीगंज में ज्वेलरी दुकान में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 19 बोतलें बरामद, पांच गिरफ्तार।

Bihar News
ज्वेलरी दुकान में शराब तस्करी
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सुपौल के त्रिवेणीगंज पुलिस ने ज्वेलरी दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश किया है। बीती रात छापेमारी में पुलिस ने 19 बोतल महंगी अंग्रेजी शराब, छह खाली बोतलें बरामद कीं और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी सर्राफा व्यापारी दिनेश स्वर्णकार पर शराब बेचने और पिलाने का आरोप है।


त्रिवेणीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात 9 बजे त्रिवेणीगंज बाजार के गांधी पार्क के सामने संचालित दिनेश स्वर्णकार की ज्वेलरी दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने 19 बोतल महंगी अंग्रेजी शराब और छह खाली बोतलें बरामद कीं। मौके पर कुछ लोग दुकान के अंदर शराब पीते पकड़े गए, जिन्हें भी हिरासत में लिया गया। 


SDPO विपिन कुमार ने बताया, “विशेष अभियान के तहत ज्वेलरी दुकान पर छापेमारी की गई, जहां 19 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और छह खाली बोतलें बरामद हुईं। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी दिनेश स्वर्णकार न केवल शराब बेचता था, बल्कि दुकान में शराब पिलाने की व्यवस्था भी करता था। पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है ताकि तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके। 


रिपोर्ट: संत सरोज, सुपौल