ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

सृजन घोटाला : संचालिका मनोरमा देवी के बेटे-बहू फरार घोषित, घोटाले के मास्टरमाइंड हैं दोनों

PATNA : सृजन घोटाले के मास्टरमाइंड अमित कुमार और उसकी पत्नी रजनी प्रिया को फरार घोषित कर दिया गया है। यह दोनों सृजन सोसाइटी की संचालिका मनोरमा देवी के बेटे और बहू हैं। इन दोनों के

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सृजन घोटाले के मास्टरमाइंड अमित कुमार और उसकी पत्नी रजनी प्रिया को फरार घोषित कर दिया गया है। यह दोनों सृजन सोसाइटी की संचालिका मनोरमा देवी के बेटे और बहू हैं। इन दोनों के ऊपर सीबीआई ने शिकंजा कसते हुए अदालत के आदेश के बाद फरार घोषित कर दिया है। सृजन घोटाला सामने आने के बाद से अमित कुमार और रजनी प्रिया अंडर ग्राउंड है। 

सीबीआई की तरफ से अमित और उसकी पत्नी रजनी प्रिया के घर पर इश्तेहार भी चस्पा किया जा चुका है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह पर दोनों की फरारी के बारे में इश्तेहार चिपकाए गया है। अमित और रजनी प्रिया के खिलाफ बिहार पुलिस ने सृजन घोटाला सामने आने के बाद ही लुक आउट नोटिस जारी किया था लेकिन अब तक यह दोनों गिरफ्त से बाहर है। 

इस बात की पहले से ही संभावना जताई जा रही है कि सृजन घोटाला उजागर होने की आशंका के साथ ही अमित और रजनी प्रिया ने देश छोड़ दिया था। अमित का भाई ऑस्ट्रेलिया में रहता है इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया में छिपा बैठा है।

टैग्स