ब्रेकिंग
बिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगE20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दी यह सलाहपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटमबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगE20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दी यह सलाहपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटम

मुजफ्फरपुर: पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के आरोपी रग्बी कोच राहुल गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार रग्बी कोच राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग खिलाड़ी की शिकायत पर दर्ज केस में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे रग्बी कोच राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


पुलिस के अनुसार, राहुल कुमार पर एक नाबालिग खिलाड़ी के द्वारा बैड टच करने का आरोप  लगाया गया था । इस संबंध में तुर्की थाना में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।


एसडीपीओ पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुर्की थाना क्षेत्र के चढुंआ गांव निवासी दिनेश महतो के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।