ब्रेकिंग
पुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटमबिहार में तेज रफ्तार का कहर: ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आए पूर्व पंचायत सचिव, मौके पर दर्दनाक मौत15 घरों को निगल गई गंगा, खेती की जमीन भी बनी निवाला; बिहार के भागलपुर में बाढ़ से त्राहिमामबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटमबिहार में तेज रफ्तार का कहर: ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आए पूर्व पंचायत सचिव, मौके पर दर्दनाक मौत15 घरों को निगल गई गंगा, खेती की जमीन भी बनी निवाला; बिहार के भागलपुर में बाढ़ से त्राहिमामबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगे

विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में लगातार अपमानित किया गया और उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया।

बिहार न्यूज
पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: विदेश भ्रमण पर निकले तेजस्वी यादव के पार्टी में भगदड़ शुरू हो गई है. पार्टी के चर्चित प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आरजेडी के सभी पदों और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. तिवारी ने कहा है उन्होंने बुरे से बुरे वक्त में आऱजेडी का साथ नहीं छोड़ा, लेकिन अब यहां रह कर और ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता. 


क्या बोले मृत्युजंय तिवारी?

मीडिया से बात करते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सभी पदों औऱ सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से मिलकर उन्हें ये बता दिया कि मेरे जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता का अब पार्टी में कोई सम्मान नहीं बचा है. मैंने पार्टी की दुर्दशा को लेकर बार-बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इसकी जानकारी दी. लेकिन किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया. 


तेजस्वी ने भी कुछ नहीं किया

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उन्होंने आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव से मिलकर भी पार्टी की हालत औऱ अपने अपमान की जानकारी दी. लेकिन तेजस्वी यादव ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया. अब मेरे जैसे समर्पित कार्यकर्ता का अब इस पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य नहीं बचता है.


अपमानित होकर राजनीति नहीं करूंगा

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुझे बार-बार अपमानित किया जा रहा था, अपमानित होकर मैं राजनीति नहीं कर सकता. मैंने बुरे वक्त में पार्टी का साथ नहीं छोड़ा. राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 2014 में मुझे प्रवक्ता औऱ मीडिया प्रभारी बनाया था. तब से मैंने पूरे समर्पण से आरजेडी के लिए काम किया. 


पार्टी को खोखला कर दिया गया

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पार्टी में ऐसे लोग फैसले ले रहे हैं जो दीमक बनकर आरजेडी को खोखला कर रहे हैं. इन लोगों ने पार्टी को चाट कर बर्बाद कर दिया. ऐसे लोगों से अगर तेजस्वी यादव घिरे हुए हैं तो मेरे जैसे व्यक्ति का पार्टी में बने रहना संभव नहीं है.