ब्रेकिंग
अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर पथराव, देखते ही देखते बिगड़े हालात; पुलिस ने भी किया बल प्रयोग✦पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल✦रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम का लोगों ने किया विरोध, जेसीबी देखते ही मचा हंगामा✦रेलवे की बड़ी लापरवाही: सासाराम में तय समय से 21 मिनट पहले खुल गई आनंद विहार एक्सप्रेस, ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते रहे यात्री✦वैशाली में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत✦अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर पथराव, देखते ही देखते बिगड़े हालात; पुलिस ने भी किया बल प्रयोग✦पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल✦रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम का लोगों ने किया विरोध, जेसीबी देखते ही मचा हंगामा✦रेलवे की बड़ी लापरवाही: सासाराम में तय समय से 21 मिनट पहले खुल गई आनंद विहार एक्सप्रेस, ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते रहे यात्री✦वैशाली में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

JCB की चपेट में आकर तीन साल की मासूम बच्ची की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर को जमकर पीटा

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में मझौलिया थाना क्षेत्र के दूधा चतुरी गांव में JCB की चपेट में आने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने JCB चालक की जमकर पिटाई कर दी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के मझौलिया थाना क्षेत्र के दूधा चतुरी वार्ड नंबर चार में रविवार को जेसीबी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने जेसीबी चालक की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



जानकारी के अनुसार, दूधा मठिया वार्ड नंबर एक निवासी कन्हैया महतो की जेसीबी मशीन मिट्टी काटने के बाद गांव के रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान दूधा चतुरी वार्ड नंबर चार निवासी राजेश साह के घर के समीप उनकी तीन वर्षीय बच्ची मशीन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि बच्ची ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।



मासूम की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने जेसीबी चालक कन्हैया महतो की पिटाई कर दी। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। बच्ची के माता-पिता का विलाप सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।



सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि जेसीबी की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



वहीं, सूत्रों के अनुसार घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते की कोशिश किए जाने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता