ब्रेकिंग
पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल✦रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम का लोगों ने किया विरोध, जेसीबी देखते ही मचा हंगामा✦रेलवे की बड़ी लापरवाही: सासाराम में तय समय से 21 मिनट पहले खुल गई आनंद विहार एक्सप्रेस, ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते रहे यात्री✦वैशाली में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत✦'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक✦पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल✦रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम का लोगों ने किया विरोध, जेसीबी देखते ही मचा हंगामा✦रेलवे की बड़ी लापरवाही: सासाराम में तय समय से 21 मिनट पहले खुल गई आनंद विहार एक्सप्रेस, ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते रहे यात्री✦वैशाली में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत✦'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक

खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, FIR दर्ज करने के आदेश

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में खाद और बीज की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जांच के बाद जिला कृषि पदाधिकारी ने दुकान संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज किसानों से खाद और बीज की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली करने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं। किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।



बैकुंठपुर प्रखंड के कृतपुरा बाजार स्थित कुंदन खाद-बीज भंडार पर जिला कृषि पदाधिकारी ने छापेमारी कर जांच की। जांच के दौरान कई किसानों से पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। 



किसानों की शिकायतों के आधार पर दुकान पर अनियमितता पाए जाने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी ने संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसको लेकर संबंधित थाने में आवेदन भी दे दिया गया है।



वहीं जिला कृषि पदाधिकारी ने साफ कहा कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। पूरे जिले में खाद दुकानों की सघन जांच और छापेमारी अभियान जारी रहेगा। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता