ब्रेकिंग
वैशाली में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत✦'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक✦दहेज में THAR की डिमांड पड़ी भारी, लड़की वालों ने खिलौने वाली गाड़ी देकर कैंसिल कर दी शादी✦विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦वैशाली में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत✦'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक✦दहेज में THAR की डिमांड पड़ी भारी, लड़की वालों ने खिलौने वाली गाड़ी देकर कैंसिल कर दी शादी✦विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप

हाजिरी में फर्जीवाड़े का खेल पड़ा भारी, शिक्षक पर गिरी गाज; ई शिक्षाकोष पोर्टल की जांच में खुलासा

Bihar Education News: बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय अकोना के शिक्षक सचिन कुमार को फर्जी हाजिरी बनाने और बिना सूचना स्कूल से अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Education News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Education News: बिहार में शिक्षा विभाग ने लापरवाही और फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के आरोप में एक शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय अकोना के विद्यालय अध्यापक सचिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने और ई शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो लेकर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने का आरोप है।



जानकारी के अनुसार, सिंघिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने 19 नवंबर 2026 को प्राथमिक विद्यालय अकोना का निरीक्षण किया था। इस दौरान शिक्षक सचिन कुमार 18 नवंबर से बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 19 नवंबर को शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।



शिक्षक की अनुपस्थिति को लेकर ई शिक्षाकोष पोर्टल की जांच की गई। जांच में सामने आया कि सचिन कुमार ने 18 से 21 नवंबर तक फोटो से फोटो लेकर पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को भेजी। इसी रिपोर्ट के आधार पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) जमालुद्दीन ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया।



जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने शिक्षक की इस हरकत को बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली 2026 और बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के प्रावधानों के विपरीत मानते हुए स्वेच्छाचारिता करार दिया है। बिहार सरकारी सेवक वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियमावली 2005 के तहत शिक्षक को निलंबित करने के साथ उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।



निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक सचिन कुमार का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, शिवाजीनगर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। विभाग की ओर से बताया गया है कि शिक्षक के खिलाफ आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता