ब्रेकिंग
पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल✦रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम का लोगों ने किया विरोध, जेसीबी देखते ही मचा हंगामा✦रेलवे की बड़ी लापरवाही: सासाराम में तय समय से 21 मिनट पहले खुल गई आनंद विहार एक्सप्रेस, ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते रहे यात्री✦वैशाली में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत✦'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक✦पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल✦रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम का लोगों ने किया विरोध, जेसीबी देखते ही मचा हंगामा✦रेलवे की बड़ी लापरवाही: सासाराम में तय समय से 21 मिनट पहले खुल गई आनंद विहार एक्सप्रेस, ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते रहे यात्री✦वैशाली में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत✦'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक

पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल

पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। आर्यन के जाते ही समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें कई जवान घायल हो गए।

बिहार न्यूज
बीजेपी कार्यालय पर पथराव की खबर से मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ। मिलर स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में आर्यन को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में युवा और यूट्यूबर पहुंचे थे। लेकिन आर्यन के कुछ देर रुकने के बाद वहां से निकलते ही भीड़ बेकाबू हो गई।


देखते ही देखते समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पथराव करने लगे। इस घटना में कई पुलिस जवानों के घायल होने की खबर है।


बताया जा रहा है कि आर्यन केल्विन के कार्यक्रम को लेकर मिलर स्कूल ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। आर्यन अपनी गाड़ी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कुछ देर रुकने के बाद वहां से निकल गए। उनके जाते ही दर्शकों में नाराजगी फैल गई और हंगामा शुरू हो गया।


हालात बिगड़ने पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया और उन पर पत्थर फेंके। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


इस दौरान आर्यन की गाड़ी को लेकर भी सवाल उठे। बताया गया कि उनकी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी और कुछ समर्थक गाड़ी की छत पर सवार होकर जा रहे थे। गाड़ी मिलर स्कूल ग्राउंड से डाकबंगला चौराहे होते हुए फ्रेजर रोड की ओर निकली।


घटना को लेकर लॉ एंड ऑर्डर ASP कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है।