ब्रेकिंग
Anant Singh : जब नीलम देवी ने नीतू मैम को लंच पर बुलाया, डर के मारे नहीं उठा रहीं थीं फोन, अनंत सिंह की पत्नी की सादगी देख हैरान रह गईं इंग्लिश टीचर✦Patna NEET Case: 40 पन्नों में खुली CBI जांच की कमियां! कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल, 8 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला?✦Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार✦Bihar News: ढाई हजार कट्ठा जमीन, 51 पन्नों की गुप्त डायरी और 28 करोड़ का प्लॉट! बिहार के भू-माफिया भगत यादव का कैसे चलता था करोड़ों का साम्राज्य? EOU जांच में बड़े खुलासे✦Bihar News: मंदिर दर्शन करने जा रहे थे बिहार के 13 लोग, रामगढ़ NH-33 पर भीषण हादसे में 4 बच्चों समेत सभी की मौत; गांव में मचा कोहराम✦ Anant Singh : जब नीलम देवी ने नीतू मैम को लंच पर बुलाया, डर के मारे नहीं उठा रहीं थीं फोन, अनंत सिंह की पत्नी की सादगी देख हैरान रह गईं इंग्लिश टीचर✦Patna NEET Case: 40 पन्नों में खुली CBI जांच की कमियां! कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल, 8 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला?✦Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार✦Bihar News: ढाई हजार कट्ठा जमीन, 51 पन्नों की गुप्त डायरी और 28 करोड़ का प्लॉट! बिहार के भू-माफिया भगत यादव का कैसे चलता था करोड़ों का साम्राज्य? EOU जांच में बड़े खुलासे✦Bihar News: मंदिर दर्शन करने जा रहे थे बिहार के 13 लोग, रामगढ़ NH-33 पर भीषण हादसे में 4 बच्चों समेत सभी की मौत; गांव में मचा कोहराम

बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उर्दू भारत में जन्मी भाषा है, जबकि संस्कृत विदेश से आई भाषा है। उनके इस बयान के बाद नया राजनीतिक और भाषाई विवाद खड़ा होने की संभावना

बिहार न्यूज
उर्दू को खत्म नहीं होने देंगे
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के किशनगंज से कांग्रेसी सांसद मो. जावेद के बयान से नया विवाद खड़ा होने की संभावना उत्पन्न हो गई है. मो. जावेद ने कहा कि बिहार में उर्दू भाषा के साथ सरकार अन्याय कर रही है. जबकि उर्दू हिन्दुस्तान की अपनी भाषा है. सांसद ने कहा कि संस्कृत विदेशी भाषा है, जैसे अंग्रेजी विदेश से भारत में आई वैसे ही संस्कृत विदेश से हिन्दुस्तान में आई.


क्या कहा सांसद ने?

कांग्रेसी सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं की जा रही है. जबकि बिहार में उर्दू दूसरी राजभाषा है. हम उर्दू को खत्म करने नहीं देंगे. इसके लिए जो भी करना है वह करेंगे.


संस्कृत बाहर से आई

सांसद मो. जावेद ने कहा कि उर्दू हिन्दुस्तानियों की जुबान है. ये कहीं बाहर से आई हुई भाषा नहीं है. जबकि संस्कृत बाहर से आई हुई भाषा है. जैसे अंग्रेजी देश में बाहर से आई, वैसे ही संस्कृत विदेश से भारत में आई. हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू और हिन्दी है. 


उर्दू को खत्म नहीं होने देंगे

मो. जावेद ने कहा कि उर्दू हिन्दुस्तान में पैदा हुई भाषा है. इसको हम खत्म नहीं होने देंगे. हम इसके लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है. दरअसल, सांसद का आरोप था कि बिहार सरकार अपने सरकारी स्कूलों में उर्दू के शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर रही है. 


वैसे, सांसद मो. जावेद के बयान से नया सियासी बखेड़ा खडा होने की संभावना है. संस्कृत को भारत की सबसे प्राचीन भाषा माना जाता रहा है. लेकिन मो. जावेद ने संस्कृत को विदेशी भाषा करार दिया है.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता