ब्रेकिंग
नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है

आरा में मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

भोजपुर के आरा स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर भकुरा गांव में मामूली विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर भकुरा गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


 परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। 


सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक श्रीनगर भकुरा गांव निवासी स्वर्गीय गोकुल शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार शर्मा है। बताया जाता है कि मोनू की भाभी एक होटल में काम करती हैं। गुरुवार की शाम जब वह काम से घर लौटीं, तो मोनू ने उनसे कहा कि "भाभी, आप होटल से काम करके वापस आ गईं।" इसी बात की शिकायत भाभी ने अपने पति से कर दी। 


इसके बाद बड़ा भाई घर पहुंचा और मोनू के साथ गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों भाइयों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान बड़े भाई ने हथियार निकालकर मोनू को गोली मार दी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।