ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप

सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड की उप प्रमुख अनु कुमारी ने अपने प्रेमी विमल कुमार से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद उनके ससुर ने कन्हौली थाना में गहने, नकदी और कीमती सामान लेकर जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
एक विवाह ऐसा भी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड की वर्तमान उप प्रमुख अनु कुमारी ने अपने प्रेमी विमल कुमार के साथ शादी रचा ली।  शादी के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


अनु कुमारी विशनपुर आधार गांव की रहने वाली हैं। उनके पति इंद्रजीत महतो की वर्ष 2019 में अररिया बाजार के पास गैंगवार में हत्या हुई थी। इंद्रजीत महतो कुख्यात इंदल महतो के भाई थे। इंदल महतो की भी पूर्व में गोली मारकर हत्या हो चुकी है। पति की मौत के बाद अनु कुमारी राजनीति में सक्रिय हुईं और वर्तमान में सोनबरसा प्रखंड की उप प्रमुख हैं।


शादी के बाद मामले ने नया मोड़ तब लिया जब इंद्रजीत महतो के पिता महेश महतो ने कन्हौली थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी बहू घर से सोने-चांदी के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर चली गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। 


कन्हौली थाना पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोपसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता