ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

पटना: 40वीं वाहिनी SSB में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक जवानों और परिजनों को मिला लाभ

राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, पटना के शताब्दी समारोह के तहत 40वीं वाहिनी SSB, सगुना मोड़ में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक जवानों और उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण..

बिहार न्यूज
पटना में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, पटना के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आज दिनांक 16 जुलाई, 2026 को 40वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), सगुना मोड़, पटना के परिसर में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षा बल के जवानों एवं उनके परिवारजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था।


शिविर का शुभारंभ 40वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट महोदय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, पटना की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर सुरक्षा बल के जवानों के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।


शिविर में 100 से अधिक जवानों एवं उनके परिवारजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेदिक परामर्श किया गया तथा आवश्यकतानुसार सभी लाभार्थियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया।


शिविर में महाविद्यालय के चिकित्सकों डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. प्रभा पाण्डेय, डॉ. हैदर अली, डॉ. आशुतोष कुमार भारद्वाज तथा डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान कीं। इनके साथ स्नातकोत्तर छात्र डॉ. वैश्णवी (बाल रोग), डॉ. चित्रंजन दास (बाल रोग), डॉ. जितेश मिश्रा (रोग निदान), डॉ. मनीष कुमार (रोग निदान), डॉ. आस्था (प्रसूति एवं स्त्री रोग) तथा डॉ. रुचि सिंह (प्रसूति एवं स्त्री रोग) ने भी शिविर के सफल संचालन में सक्रिय योगदान दिया।


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (प्रो.) उमा पाण्डेय एवं अधीक्षक डॉ. शिवादित्य ठाकुर ने शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय अपने शताब्दी समारोह के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों तक आयुर्वेद चिकित्सा की सेवाएँ पहुँचाने के लिए निरंतर ऐसे जनकल्याणकारी चिकित्सा शिविर आयोजित करता रहेगा। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले 40वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के समस्त पदाधिकारियों एवं जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं।


अंत में शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्नातकोत्तर छात्रों, महाविद्यालय परिवार तथा 40वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के सभी पदाधिकारियों एवं जवानों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, पटना ने भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित एवं राष्ट्रहित में आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य सेवाएँ निरंतर उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।पटना: 40वीं वाहिनी SSB में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक जवानों और परिजनों को मिला लाभपटना: 40वीं वाहिनी SSB में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक जवानों और परिजनों को मिला लाभ

पटना: 40वीं वाहिनी SSB में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक जवानों और परिजनों को मिला लाभ

टैग्स