ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत में तिरहुत नहर बांध में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


बताया जाता है कि दोपहर में एक ही टोला की चार महिलाएं मवेशियों का चारा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से सभी नहर में डूब गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल दो महिलाओं को बाहर निकाला। इनमें एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बताया गया कि दो महिलाएं नहर में ही रह गई थीं। देर शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों ने दोबारा खोजबीन शुरू की। नहर में तलाश के दौरान दोनों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान पूनम देवी (41), पति नगीना माझी और उनकी बेटी महीमा कुमारी (18) के रूप में हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव में मातम का माहौल है।


स्थानीय मुखिया सुमंगल सहनी ने बताया कि दोपहर में पैर फिसलने से महिलाएं नहर में डूबी थीं। शाम में दो और शव मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की स्थिति है। घटनास्थल पर मुखिया सुमंगल सहनी, वार्ड सदस्य पप्पू निषाद, सरपंच रमेश सहनी, रामबिलास माझी, उमेश पासवान और हल्का कर्मचारी ईश्वर चंद मौजूद रहे।