ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

Bihar News: होली की मस्ती के बीच बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Bihar News: होली की मस्ती के बीच बिहार के सीवान से बड़ी खबर आ रही है। यहां नदी में नहाने के दौरान तीन दोस्तों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। तीनों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: होली की मस्ती के बीच बिहार के सीवान से बड़ी खबर आ रही है। यहां नदी में नहाने के दौरान तीन दोस्तों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। तीनों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक साथ तीन लड़कों की मौत से होली की खुशियां मातम में बदल गई हैं और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।


दरअसल, यह घटना दरौली थाना क्षेत्र के सरयू नदी घाट की है। तीनों दोस्त सरयू नदी में नहाने के लिए गए थे। नदी में नहाने के दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और तीनों की डूबने से मौत हो गई। तीनों की पहचान मंगरौली गांव निवासी सूरज, सन्नी और रितेश कुमार के रूप में हुई है।


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सरयू नदी के घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों लड़कों को पानी से बाहर निकाला और दरौली रेफरल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद तीनों लड़कों के परिवार में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और होली की खुशियों पर पानी फिर गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता