ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

रौंया-रौंया उखाड़ लो.. UGC की नई गाइडलाइंस पर विवाद बढ़ा, कुमार विश्वास ने कविता साझा कर जताया विरोध

UGC guidelines controversy: UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर जारी विवाद के बीच कवि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर कविता साझा कर विरोध जताया है.

UGC guidelines controversy
UGC की नई गाइडलाइंस का विरोध
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

UGC guidelines controversy: UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच मशहूर कवि कुमार विश्वास का बयान सामने आया है। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें दिवंगत कवि रमेश रंजन मिश्रा की कविता को उद्धृत किया गया।


कुमार विश्वास ने लिखा, “चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा सवर्ण हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा।” इसके साथ ही उन्होंने #UGC_RollBack हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।


बता दें कि उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से UGC ने 13 जनवरी 2026 को नए नियम प्रकाशित किए हैं। इन नियमों के तहत विशेष समितियों, हेल्पलाइन और निगरानी दलों की स्थापना अनिवार्य की गई है, ताकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों की शिकायतों का समाधान किया जा सके। हालांकि, सवर्ण जाति के लोग और संगठन इन नियमों का विरोध कर रहे हैं।


इसी मुद्दे पर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया। अग्निहोत्री ने UGC नियम 2026 को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समुदाय के निर्वाचित प्रतिनिधियों से अपने पदों से इस्तीफा देने और समुदाय के साथ खड़े होने की अपील की। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि सामान्य श्रेणी के लोग लगातार दोनों सरकारों से दूरी बना रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता