ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

PM Awas Yojana: बिहार में पीएम आवास योजना में वसूली का खेल! ऑनलाइन 12 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला लाभ; स्क्रीनशॉट वायरल

Bihar News: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में खुलेआम वसूली का खेल चल रहा है। राज्य के अलग अलग जिलों से लगातार धांधली की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला सीवान से सामने आया है,

PM Awas Yojana:
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में खुलेआम वसूली का खेल चल रहा है। राज्य के अलग अलग जिलों से लगातार धांधली की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां 12 हजार रुपए घूस देने के बावजूद योजना का लाभ नहीं मिला। अब घूसखोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।


दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के मामले थम नहीं रहे हैं। सीवान के भगवानपुर हाट के शंकरपुर पंचायत के विकास कुमार ने आवास सहायक सुनील कुमार पर 12 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। विकास ने पे फोन से भेजे गए पैसे का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल किया है।  


इससे पहले भी इसी पंचायत में सुनील कुमार का एक ऑडियो वायरल हुआ था। उसमें वह लाभुकों से पैसे मांगते सुना गया था। उस मामले की जांच अब तक पूरी नहीं हुई और ना ही कोई कार्रवाई अबतक हो सकी है। उधर, सहसराव पंचायत के मुखिया राजेश्वर साह ने भी आवास चयन में मनमानी की शिकायत डीएम से की है। 


मुखिया ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है हालांकि वरीय अधिकारियों द्वारा आवास सहायकों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। इससे इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। लाभुकों से पैसे वसूलने और धमकाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।