ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

Patna Police News: पटना के बिहटा थाना की महिला दरोगा श्वेता भारती को जमीनी विवाद में युवक को थप्पड़ मारने के वायरल वीडियो के बाद निलंबित कर दिया गया।

Patna Police News
महिला दारोगा सस्पेंड
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Police News: पटना में एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारना महिला दारोगा को भारी पड़ गया। जमीनी विवाद में युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद पटना के बिहटा थाना में पदस्थापित महिला दारोगा श्वेता भारती को निलंबित कर दिया गया है। 


दरअसल, यह कार्रवाई पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने की है। मामला बीते 24 जनवरी का है, जब दारोगा श्वेता भारती बीता थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में एक जमीनी विवाद को लेकर पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने प्रवीण नामक युवक को थप्पड़ मार दिया। 


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पटना पश्चिम सिटी एसपी ने बताया कि उस दिन सुबह 112 डायल पर सूचना मिली कि श्रीरामपुर गांव में रास्ते को लेकर हंगामा हो रहा है। 


महिला दारोगा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद के दौरान यह घटना हुई। वायरल वीडियो के आधार पर एसपी ने जांच टीम का गठन किया और आरोपी महिला दारोगा को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता