ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

JDU विधायक को लोगों ने दी गंदी-गंदी गाली, चुनाव प्रचार करने गए तो गांव से खदेड़ा

SIWAN : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो गया है. पार्टी के बड़े-बड़े नेता चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. पार्टी ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, वह जनत

JDU विधायक को लोगों ने दी गंदी-गंदी गाली, चुनाव प्रचार करने गए तो गांव से खदेड़ा
First Bihar
2 मिनट

SIWAN :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो गया है. पार्टी के बड़े-बड़े नेता चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. पार्टी ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, वह जनता के बीच जाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं. इस दौरान सत्ताधारी दल के नेताओं और विधायकों को लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है.




ताजा मामला सीवान जिले का है. जहां महाराजगंज विधानसभा सीट से विजयी सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायक हेमनारायण साह को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है. जेडीयू विधायक हेमनारायण साह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उन्हें गंदी-गंदी गाली दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो चुनाव प्रचार का है, जिसमें विधायक जनता से वोट देने की अपील कर रहे हैं.





सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो कब है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि बताया जा रहा है कि जेडीयू विधायक हेमनारायण साह अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार करे निकले थे. वह लोगों से अपने लिए वोट देने की अपील कर रहे थे. इस दौरान उनके साथ कुछ समर्थक भी थे, जो इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं.




वायरल वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि विधायक हेमनारायण साह अपने समर्थन में लोगों से वोट मांग रहे हैं लेकिन उनके ही क्षेत्र की जनता उनके कामों से असंतुष्टि जता रही है. वायरल वीडियो में विधायक को गाली दिया जा रहा है. 

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता