ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Expressway In Bihar: बिहार को मिला नया एक्सप्रेसवे, सूबे के इन 8 जिलों से होकर गुजरेगा,जानें....

Expressway In Bihar: बिहार को केंद्र सरकार से एक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है बिहार के इन 8 जिलों से होकर गुजरेगा, जानें...

Expressway In Bihar
बिहार में एक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सौगात
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Expressway In Bihar: बिहार को केंद्र सरकार से एक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। दरअसल केंद्र सरकार ने गोरखपुर सिलीगुड़ी 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह एक्सप्रेसवे 568 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें से 417 किलोमीटर यानी लगभग 73 प्रतिशत हिस्से का निर्माण बिहार में किया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे बिहार के कुल 8 जिलों से होकर गुजरेगा। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस परियोजना की मंजूरी मिलने पर केंद्र सरकार को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक्सप्रेसवे बिहार के परिवहन नेटवर्क को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे परियोजना की कुल लागत 38,645 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें केवल बिहार के हिस्से की लागत 27,552 करोड़ अनुमानित है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण ऐसे डिजाइन में किया जाएगा कि इस पर अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ सकेंगी। साथ ही राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई भी बढ़ेगी। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पास से शुरू होकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के नजदीक खत्म होगा। वहीं इस परियोजना को बिहार विधानसभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है।


वहीं इस एक्सप्रेसवे बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले से होकर गुजरेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत गंडक, बागमती और कोसी नदी पर नए पुलों का भी निर्माण किया जायेगा। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बन जाने से उत्तर बिहार से पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा और पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभदायक साबित होगा।