ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

9 महीने बाद अपनो से हुई मुलाकात, प्रयागराज से मिली मां और बेटी,परिवार में खुशी का माहौल

शिवहर के फतेहपुर थाना क्षेत्र से 9 महीने पहले लापता महिला आरती देवी और उसकी 3 साल की बच्ची प्रयागराज से सकुशल बरामद हुईं। शिवहर पुलिस और यूपी पुलिस के समन्वय से यह प्रयास सफल हुआ, जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

bihar
परिवार में खुशी का माहौल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां खत्म हुई उम्मीद आज हकीकत में बदल गयी। जिससे परिवार में खुशी का माहौल हो गया। परिजन ने जहां उम्मीद खत्म करके खोजबीन बन्द कर दी थी। पुलिस ने भी हारकर तलाश कम कर दी। फिर एक दिन अचानक थाने में फोन की घंटी बजी। 


फोन फतेहपुर थाने के थानेदार राधेशयम ने उठाया, कहा..हेलो...मैं फतेहपुर थानाध्यक्ष बोल रहा हूं... उधर प्रयागराज से पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुमशुदगी मामले में एक अपडेट है। आकर कन्फर्म कीजिये..फिर क्या था एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर तुरन्त एक टीम का गठन हुआ और पुलिस उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गयी. फतेहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि फतेहपुर थाना कांड संख्या- 105/25 में गुमशुदा आरती देवी और उसकी 3 साल की बेटी 9 महीने पहले गायब हुई थी। 


काफी खोजबीन के बावजूद कोई अता-पता नही चल सका। धीरे-धीरे समय बीतता गया और मामला शांत होते गया लेकिन यूपी पुलिस का लगातार कई राज्यों की पुलिस को सूचना दे रही थी। आज पूरे 9 महीना बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गुमशुदा महिला आरती देवी और उसकी तीन साल लड़की को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया गया है।


जहां आज न्यायालय में प्रस्तुत कर परिजन के हवाले सौंप दिया गया है। महिला के पति भूलिआही निवासी सन्तोष कुमार सिंह जो उम्मीद हार गए थे। वो आज पत्नी और बच्ची को पाकर काफी खुश हैं। उनकी खुशी का ठिकाना नही है। पूरे परिवार में भी खुशी का माहौल है। 

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट

टैग्स