ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 175 रन बनाकर किया कमाल, नीतीश कुमार ने कही ये बात

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी और कहा कि वे भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बन गए हैं।

बिहार न्यूज
CM नीतीश ने दी बधाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR:बिहार के समस्तीपुर जिले में रहने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। इसे लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी है। 


सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम नीतीश ने एक्स पर लिखा कि "आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर श्री वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।"


भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।  वैभव ने 55 गेंदों पर शतक बनाया। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 15 छक्के और 15 चौके मारकर 175 रन बनाये। भारत ने इंगलैंड के सामने 412 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। इसमें वैभव की बड़ी भूमिका है। वैभव के इस शानदार प्रदर्शन से समस्तीपुर सहित पूरे बिहार में जश्न का माहौल है। 

टैग्स