ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR CRIME: मामा के शर्ट ने ले ली भांजे की जान, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

मृतक के मामा विजय यादव ने बताया कि पड़ोसियों के साथ उनका जमीन विवाद चल रहा था। जब मेरा शर्ट पहनकर भगना बाइक से जा रहा था तब बदमाशों को लगा कि मैं (मामा) हूं, इसलिए गलतफहमी में भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये।

BIHAR POLICE
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR CRIME: बिहार के समस्तीपुर जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मामा का शर्ट पहनना भांजे के लिए घातक साबित हुआ। शुक्रवार देर शाम केंद्रीय विद्यालय के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का दावा है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।


गलत पहचान के कारण गई जान

मृतक की पहचान 18 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है जो इंटर का छात्र था। आयुष ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके मामा विजय यादव के मुताबिक, अपराधियों का असली निशाने पर वो थे, लेकिन आयुष उनके शर्ट में होने के कारण गलतफहमी का से शिकार हो गया। मामा का शर्ट पहनकर बाहर निकलने पर अपराधी गलतफहमी में भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी। बेकसूर भांजे की मौत से मांमा काफी सदमें में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


जमीन विवाद से जुड़ा मामला?

मृतक आयुष के मामला विजय यादव ने बताया कि उनका पड़ोसियों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी दौरान आयुष उनका शर्ट पहनकर दोस्तों के साथ बाइक से बाजार गया और इसी दौरान अपराधियों ने उसे मामा समझकर गोली मार दी। अपराधियों ने बाइक पर पीछे बैठे आयुष को मुझे समझकर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।


मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस हत्या के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, वहीं कैसे सिर्फ एक शर्ट के कारण मामा की जगह भांजा अपराधियों का शिकार बन गया, यह जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।