ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर

समस्तीपुर में पुलिस ने एक बड़े शराब तस्करी रैकेट का खुलासा किया है, जहां Amazon पार्सल के जरिए मछली दाना की आड़ में शराब भेजी जा रही थी। छापेमारी में 314 लीटर शराब बरामद हुई।

Amazon Parcel Scam :  Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Amazon Parcel Scam : बिहार के समस्तीपुर जिले में शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon के डिलीवरी नेटवर्क का दुरुपयोग कर अवैध शराब की खेप भेजी जा रही थी। मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार को जितवारपुर स्थित एक वेयरहाउस में छापेमारी कर इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मछली दाना (फिश फीड) की बुकिंग के नाम पर शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वेयरहाउस में छापा मारा। जांच के दौरान कूरियर कंपनी के कर्मचारियों ने भी बताया कि कुछ पार्सलों से संदिग्ध गंध आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने अपने टीम लीडर को इसकी जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना दी गई।


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब पार्सलों को खोलना शुरू किया तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। बोरे के अंदर प्लास्टिक की बाल्टियों में मछली दाना की जगह शराब भरी हुई थी। तस्करों ने बेहद शातिर तरीके से शराब की बोतलों को प्लास्टिक बाल्टियों में रखकर उसे जूट के बोरे में पैक किया था, ताकि किसी को शक न हो।


पुलिस ने एक-एक कर कुल 20 पैकेटों को खोला और सभी को जब्त कर लिया। बरामद शराब में 252 लीटर बीयर और 62 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है, यानी कुल 314 लीटर शराब जब्त की गई है। यह खेप कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा पंचायत भवन के समीप रहने वाले वीरेंद्र कुमार के यहां डिलीवर होनी थी।


पूछताछ और प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस पार्सल को रांची से भेजा गया था। इसमें मुंबई के रहने वाले सेलर आदर्श कुमार और गुंजेश कुमार का नाम सामने आया है, जिन्होंने यह खेप बुक की थी। वहीं, स्थानीय स्तर पर इसकी डिलीवरी वीरेंद्र कुमार को होनी थी।


इस पूरे मामले में कूरियर कंपनी के चैनल टीम लीडर केशव कुनाल सिन्हा के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तरह की तस्करी कब से और किन-किन जगहों पर की जा रही थी।


बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि तस्कर नए-नए तरीकों से कानून को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।