ब्रेकिंग
प्रेमिका के घर बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मां और भाई समेत 3 गिरफ्तार, 9 लोगों पर FIRBihar Politics : अनंत सिंह ने नीरज कुमार को फिर ललकारा, बोले- बजरंगबली के सामने आओ और बताओ, तुम्हें नेता किसने बनवाया?Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरप्रेमिका के घर बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मां और भाई समेत 3 गिरफ्तार, 9 लोगों पर FIRBihar Politics : अनंत सिंह ने नीरज कुमार को फिर ललकारा, बोले- बजरंगबली के सामने आओ और बताओ, तुम्हें नेता किसने बनवाया?Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असर

BIHAR NEWS : 'शारदा सिन्हा का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति...', बोले चिराग पासवान .... कभी भी नहीं हो सकता उनकी भरपाई

PATNA : 'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा अलविदा कह चुकी हैं। 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में सिंगर ने अंतिम सांस ली। बुधवार को दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को पटना ला

BIHAR NEWS : 'शारदा सिन्हा का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति...', बोले चिराग पासवान .... कभी भी नहीं हो सकता उनकी भरपाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : 'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा अलविदा कह चुकी हैं।  5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में सिंगर ने अंतिम सांस ली। बुधवार को दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया गया था और आज, गुरुवार को गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, इनके निधन को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 


चिराग पासवान ने कहा कि  शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा दुख पहुंचा है।  मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति है और बिहार के लिए तो है ही। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए कठिन समय है। हम बस इतना ही कह सकते हैं इस दुःख के वेला में हम उनके परिवार के लोगों के साथ है। शारदा सिन्हा की भरपाई कर पाना संभव नहीं है। 


वहीं, दो राज्यों में होने उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि जहां भी उपचुनाव हो रहे हैं उत्तर प्रदेश हो या बिहार हो या जहां भी विधानसभा के चुनाव है। सभी जगहों पर  एनडीए को जीत हासिल होगा। लोगों को हमारे प्रधानमंत्री पर भरोसा है। देश आगे बढ़ रहा है और जनता इसको आगे ले जाने का काम करेगी। जनता जानती है कि विकास कैसे होगा। 


चिराग ने कहा कि बिहार के उपचुनाव में मैं भी 8-9 तारीख को चुनाव प्रचार के लिए जाऊंगा। उसके बाद  10-11 तारीख को झारखंड में चुनाव प्रचार करने जाऊंगा परिणाम पूरी तरीके से एक तरफ होंगे और हमारे पक्ष में होंगे। कनाडा में हो रहे हिंदुओं पर हमले पर कहां की वहां की सरकार जिस तरीके से हिंदुओं पर हो रहे हमले को रोकने में विफल रही है निश्चित तौर पर यह बहुत ही गंभीर है और यह दर्शाता है कि वह गलत सोच का समर्थन करते हैं।