ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?✦MLC चुनाव के नतीजों से पहले पटना में जश्न की तैयारी, गोलघर के पास हाथी-घोड़ा, ऊंट और बैंड-बाजा सजधज कर तैयार✦राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?✦MLC चुनाव के नतीजों से पहले पटना में जश्न की तैयारी, गोलघर के पास हाथी-घोड़ा, ऊंट और बैंड-बाजा सजधज कर तैयार✦राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

Bihar News: झोली में दो कोबरा लेकर इलाज कराने पहुंचा स्नेक कैचर, सदर अस्पताल में मचा हड़कंप

Bihar News: सासाराम में स्नेक कैचर गौतम कुमार दो विशाल कोबरा सांप झोली में लेकर सदर अस्पताल पहुंचा, डसने के बाद इलाज हुआ, सांप जंगल में छोड़े गए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सासाराम क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सासाराम सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज इलाज कराने झोली में दो विशाल कोबरा सांप लेकर पहुंच गया। यह नजारा देख अस्पताल में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।


जानकारी के अनुसार, राजपुर निवासी गौतम कुमार को दो कोबरा सांप पकड़ने के दौरान सांप ने कलाई पर तीन जगह डस लिया। इसके बाद वह दोनों जहरीले सांपों को झोली में डालकर सीधे सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंच गया। बताया जा रहा है कि गौतम पेशे से स्नेक कैचर है और गांव व आसपास के इलाकों में सांप पकड़ने का काम करता है।


गौतम ने बताया कि गांव में कहीं भी सांप निकलने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ता है और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ देता है। हालांकि, सांप पकड़ने के दौरान उसे पहले भी कई बार सांप डस चुके हैं। करीब 10 दिन पहले भी एक विषैले सांप ने उसे डस लिया था, जिसके बाद उसका इलाज अस्पताल में हुआ था।


इस बार भी सांप के डसने के बाद वह बिना देर किए अस्पताल पहुंचा। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। इलाज के बाद गौतम दोनों जहरीले कोबरा सांपों को अपने साथ लेकर जंगल की ओर रवाना हो गया। अस्पताल में झोली में दो कोबरा देखकर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता